सोमवार, 18 नवंबर 2019

गोखरू पाक के फायदे / Gokhru Pak Benefits


यह गोखरू पाक (Gokhru Pak) जवान स्त्रियों के दर्प को दूर करे, वीर्यस्तंभक है, शरीर को पुष्ट करता है, वाजीकरण है। यह गोखरू पाक स्त्रियों के विलास का स्थान है। इसके सेवन से वीर्य स्तंभन होता है।

गोखरू पाक (Gokhru Pak) को सबेरे, शाम दूध के साथ सेवन करने से सब प्रकार के प्रमेह और सब प्रकार के वीर्य दोष मिटकर काम शक्ति बहुत प्रबल होती है।

मात्रा: ½ से 1 तोला तक अग्निबलानुसार। (1 तोला=11.66 ग्राम)

गोखरू पाक बनाने की विधि (Gokhru Pak Ingredients): 1 सेर गोखरू (बड़ा) के सूक्ष्म चूर्ण को 4 सेर दूध में पकाकर खोया बनाले। तत्पश्चात समस्त औषधों के समान मिश्री की चाशनी बनाकर उसमें पूर्वनिर्मित खोया और खैर सार (कत्था), लौंग, लोह भस्म, कालीमिर्च, कपूर, सफ़ेद आक के जड़ की छाल, समुद्रसोस, सफेद जीरा, काला जीरा, हल्दी, आंवला, पीपल, नागकेशर, जावित्री, जायफल, अजवायन, खस, सोंठ और करंज का चूर्ण, सब समभाग लेकर तथा भांग सबसे आधी लेकर, सबका बारीक चूर्ण बनाकर मिलावे।

Ref: योग तरंगिणी    

Read more:




Previous Post
Next Post

0 टिप्पणियाँ: